शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 6.78 अंक लुढ़का, निफ्टी 4.30 अंक नीचे

Ads

शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 6.78 अंक लुढ़का, निफ्टी 4.30 अंक नीचे

  •  
  • Publish Date - July 13, 2018 / 10:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

 

मुंबई सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही। सेंसेक्स मामूली अंकों 6.78 की गिरावट के साथ 36541.63 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 में भी 4.30 अंक की गिरावट आई। इससे निफ्टी 11,018.90 पर बंद हुआ।

 

हालांकि आज कारोबार के दौरान कुछ देर के लिए बाजार ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड आंकड़ा छूआ। यह 36700 के पार चला गया था लेकिन कुछ देर बाद फिर नीचे आ गया था। दोपहर साढ़े बजे के करीब सेंसेक्स 77.33 अंकों की बढ़त के साथ 36,625.74 के स्तर पर था। जबकि निफ्टी 11,033.30 के स्तर पर था। लेकिन इसके बाद गिरावट आई।

 

यह भी पढ़ें : रमन ने किया मुरिया सदन का उद्घाटन, कहा- बस्तर का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता

कारोबारी सत्र के दौरान आज आईटी और तेल कंपनियों के शेयरों में बढ़त नजर आई। इसमें इंफोसिस और विप्रो के शेयरों में बढ़त रही। इन के अलावा कोल इंडिया, आईओसीएल और बीपीसीएल के शेयरों में भी तेजी रही। शुक्रवार के टॉप गेनर्स में टाइटन, बीपीसीएल, लाल पाथ लैब, फोर्टिस, बीपीसीएल रहे जबकि टॉप लूजर्स में पीवीआर, एनसीसी, कर्नाटक बैंक, जीएनएफसी, आईसीआईएल रहे। शुक्रवार को रिलायंस के शेयरों में 1.26 फीसदी की बढ़त रही।

 

 वेब डेस्क, IBC24