MSK Prasad On Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार को टीम से बाहर करने पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, बोले- उन्हें हटाया नहीं जा सकता, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर ये क्या बोल गए…

Ads

MSK Prasad On Suryakumar Yadav: भारत की टी20 टीम से सूर्यकुमार यादव को हटाए जाने से पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद हैरान है।

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 05:55 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 11:17 AM IST

MSK Prasad On Suryakumar Yadav

HIGHLIGHTS
  • पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि सूर्यकुमार को टीम से बाहर नहीं किया गया, बल्कि संभवतः आराम दिया गया है
  • आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है
  • प्रसाद ने वैभव सूर्यवंशी को असाधारण प्रतिभा बताया और रजत पाटीदार को भी टीम में मौका मिलने की वकालत की

दिल्ली। MSK Prasad On Suryakumar Yadav: भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से सूर्यकुमार यादव को हटाए जाने से पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद हैरान हैं और उनका मानना ​​है कि विश्व कप जीतने वाली टीम के इस कप्तान को जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की तरह ही आराम दिया गया है। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के जून-जुलाई में होने वाले दौरे और सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया है।

उन्हें हटाया नहीं जा सकता

MSK Prasad On Suryakumar Yadav कप्तानी और टीम में जगह गंवाने के बाद सूर्यकुमार का करियर मुश्किल दौर में है। प्रसाद ने पीटीआई से कहा, ‘‘आप विश्व कप जीतने वाले कप्तान को इस तरह नहीं हटा सकते और वह भी अगले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है। मुझे यकीन है कि सूर्या को भी आराम दिया गया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘वह इतने अच्छे और बड़े खिलाड़ी हैं कि उन्हें हटाया नहीं जा सकता।’

प्रसाद ने कहा कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियन्स के लिए मुश्किल अभियान के बाद सूर्यकुमार, बुमराह और पंड्या जैसे मुख्य खिलाड़ियों को आराम देना बुरा विचार नहीं है। बुमराह और पंड्या दोनों ही आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। प्रसाद ने कहा, ‘‘चयनकर्ताओं ने तीनों को आराम दिया है। यह देखना दिलचस्प है कि सूर्यकुमार, हार्दिक और बुमराह लंबे समय तक आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह अब भी नंबर एक हैं इसलिए तीनों को आराम देने में कोई हर्ज नहीं है। मुझे यकीन है कि वे सभी जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।’’

सूर्यवंशी के चयन पर क्या बोले?

MSK Prasad On Suryakumar Yadav प्रसाद ने साथ ही कहा कि हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरा आईपीएल खिताब दिलाने वाले रजत पाटीदार को भी टीम में चुना जाना चाहिए था। सिर्फ 15 साल की उम्र में सीनियर टीम के लिए चुने जाने पर सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बनने पर वैभव सूर्यवंशी के बारे में प्रसाद ने कहा, ‘‘मैं उसके लिए बहुत खुश और उत्साहित हूं। वह बहुत ही असाधारण प्रतिभा वाला खिलाड़ी है। चयनकर्ताओं ने इसे पहचाना और उसे मौका दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि वह खेलते हुए दिखेगा और हर कोई उसे सबसे ऊंचे स्तर पर बल्लेबाजी करते हुए और खेलते हुए देखना चाहता है।’’

इन्हें भी पढ़ें

 

सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 टीम में क्यों नहीं चुने गए?

पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के अनुसार, संभव है कि उन्हें जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की तरह आराम दिया गया हो।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का कप्तान कौन बनाया गया है?

श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

एमएसके प्रसाद ने सूर्यकुमार यादव को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतने वाले कप्तान को अचानक टीम से बाहर नहीं किया जा सकता और सूर्या जैसे खिलाड़ी की वापसी तय है।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर एमएसके प्रसाद की क्या राय है?

उन्होंने वैभव को असाधारण प्रतिभा वाला खिलाड़ी बताया और कहा कि वह जल्द ही बड़े स्तर पर प्रभाव छोड़ सकते हैं।

रजत पाटीदार को लेकर क्या कहा गया?

प्रसाद का मानना है कि हालिया प्रदर्शन को देखते हुए रजत पाटीदार को भी भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।