अडाणी की कंपनियों के शेयर चढ़े

Ads

अडाणी की कंपनियों के शेयर चढ़े

  •  
  • Publish Date - May 14, 2024 / 06:08 PM IST,
    Updated On - May 14, 2024 / 06:08 PM IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर मंगलवार को सुर्खियों में रहे और अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी टोटल गैस और अडाणी पावर में पांच प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर 5.43 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

अडाणी टोटल गैस में 5.50 प्रतिशत, अडाणी पावर में 5.49 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 4.34 प्रतिशत और एसीसी में 4.17 प्रतिशत की तेजी हुई।

अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 3.90 प्रतिशत, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 3.07 प्रतिशत, अडानी विल्मर में 2.20 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स में 1.89 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयर में 1.87 प्रतिशत का लाभ रहा।

सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 15,86,018.55 करोड़ रुपये था।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय