जीएसपी क्रॉप साइंस का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

जीएसपी क्रॉप साइंस का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

जीएसपी क्रॉप साइंस का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध
Modified Date: March 24, 2026 / 11:16 am IST
Published Date: March 24, 2026 11:16 am IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कृषि रसायन कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 320 के मुकाबले करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 3.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 332.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में 13.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 362.30 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर ने 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 328 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,535.12 करोड़ रुपये रहा।

जीएसपी क्रॉप साइंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बुधवार को बोली के अंतिम दिन 1.61 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 400 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 304-320 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी की योजना नए निर्गम से प्राप्त 170 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग ऋण भुगतान के लिए करने और एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रखने की है।

जीएसपी क्रॉप साइंस एक अनुसंधान-केंद्रित कृषि रसायन कंपनी है जिसे भारत में कीटनाशकों, खरपतवारनाशकों, फफूंदनाशकों तथा पादप वृद्धि नियामकों के विकास एवं विनिर्माण में 39 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में