Colombian Military Plane Crashes: आसमान में उड़ान भरते ही बड़ा हादसा, अब तक इतने लोगों की मौत, दर्दनाक मंजर देख सिहर उठेंगे आप

Colombian Military Plane Crash: आसमान में उड़ान भरते ही बड़ा हादसा, अब तक इतने लोगों की मौत, दर्दनाक मंजर देख सिहर उठेंगे आप

Colombian Military Plane Crashes: आसमान में उड़ान भरते ही बड़ा हादसा, अब तक इतने लोगों की मौत, दर्दनाक मंजर देख सिहर उठेंगे आप

Colombian Military Plane Crash | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 24, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: March 24, 2026 11:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • हरक्यूलिस C-130 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 66 लोगों की मौत
  • 4 सैन्यकर्मी लापता, 121 लोग सवार थे
  • हादसा प्यूर्टो लेगुइजामो (पुतुमायो प्रांत) में हुआ

कोलंबिया: Colombian Military Plane Crash कोलंबिया में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक सैन्य विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद जलता हुआ मलबा जंगल की जमीन पर फैल गया। इस हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। बताया जा रहा है कि सैन्य मालवाहक विमान कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 125 लोगों को ले जा रहा था। इसी दौरान टेकऑफ के बाद 1.5KM दूर पेरू बॉर्डर के पास प्लेन क्रैश हो गया।

Colombian Military Plane Crash कोलंबिया के सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल ह्यूगो अलेजांद्रो लोपेज बरेटो ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, इस भयावह दुर्घटना में हमारे 66 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।’ उन्होंने कहा कि चार सैन्यकर्मी लापता हैं। विमान में सैनिकों समेत कुल 121 लोग सवार थे। इससे पहले प्यूर्तो लेग्विजामो के उपमहापौर कार्लोस क्लेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि शवों को शवगृह ले जाया गया है और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्यूर्तो लेग्विजामो इक्वाडोर और पेरु से सटे पुतुमायो प्रांत में स्थित है।

रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने ‘एक्स’ पर कहा कि सैनिकों को पुतुमायो प्रांत के एक अन्य शहर ले जाया जा रहा था। कोलंबिया के मीडिया संस्थानों की ओर से जारी तस्वीरों में घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठता हुआ दिख रहा है। वायुसेना ने कहा कि हर्क्यूलिस सी-130 विमान में 110 सैनिक और चालक दल के 11 सदस्यों समेत कुल 121 लोग सवार थे। कोलंबिया वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि दुर्घटना कैसे हुई, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि केवल यह पता चला है कि विमान में कुछ दिक्कत आई और यह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।