Naxalite Paparao Surrender News: आज बस्तर में ख़त्म हो जाएगा नक्सलियों का टॉप लीडरशिप!.. ये मोस्ट वांटेड नक्सली करने जा रहा है सरेंडर, जानें इसके बारें में..
Naxalite Paparao Surrender News: बीजापुर में टॉप नक्सली पापा राव सरेंडर करेगा, 12 माओवादी साथ हथियार डाल सकते हैं।
Naxalite Paparao Surrender News || Image- Social Media File
- टॉप नक्सली पापा राव करेगा सरेंडर
- 12 माओवादी भी डाल सकते हैं हथियार
- बस्तर में नक्सल खत्म करने की तैयारी
बीजापुर: छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी हिस्सों से सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन 31 मार्च 2026 जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, (Naxalite Paparao Surrender News) सरकार को और पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हो रही है।
12 माओवादियों के साथ हो सकता है सरेंडर
फ़िलहाल जो सबसे बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक़ माओवादियों के केंद्रीय समिति का नेता और दुर्दांत माओवादी पापा राव बीजापुर पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला है। पापा राव के साथ ही अन्य 12 नक्सली भी हथियार डालेंगे।
सीएम साय ने दी प्रतिक्रिया
वही इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान भी सामने आया है। सीएम ने कहा कि, गृह मंत्री अमित शाह की दी हुई डेड लाइन करीब है। (Naxalite Paparao Surrender News) अच्छी बात है अगर वो आत्मसमर्पण करना चाहते है।
झारखंड में पुलिस को बड़ी कामयाबी
झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC के 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। (Jharkhand Naxalites Arrested News) इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
पतरातू फायरिंग कांड में शामिल थे सभी
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को उरीमारी चौकी इलाके में संयुक्त अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने इन सभी नक्सलियों को पकड़ लिया।(Naxalite Paparao Surrender News) जांच में पता चला है कि ये सभी 12 फरवरी को रामगढ़ जिले के पतरातू में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। यह फायरिंग कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के लिए की गई थी। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये लोग TSPC के स्वयंभू सब-जोनल कमांडर दिनेश उर्फ रवि राम के निर्देश पर काम कर रहे थे। इनका काम इलाके में संगठन को मजबूत करना और अवैध वसूली करना था।
भाग रहे थे माओवादी, ऐसे चढ़े हत्थे
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 2 इंसास राइफल, 1 देसी पिस्टल, 130 कारतूस, 1 चार पहिया वाहन और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक सफेद गाड़ी भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल और पेड़ से टकरा गई। इसके बाद नक्सली भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।
नक्सली कमांडर पापाराव आज करेगा सरेंडर#NaxalNews | #Surrender | #Chhattisgarh | #Bastar | Naxal commander Paparav surrender | anti-Naxal operation
— IBC24 News (@IBC24News) March 24, 2026
https://youtu.be/7zeK8k39yxo
इन्हें भी पढ़ें:-
महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री
उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज
एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की
जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

Facebook


