Hercules C-130 Crash Video: यहां भयंकर विमान हादसा, सवार थे 100 से ज्यादा लोग.. टेकऑफ के बाद आसमान में नजर आया काले धुंए का गुबार

Hercules C-130 Crash Live Video: कोलंबिया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 125 सवार, 48 जिंदा बचाए गए, बचाव कार्य जारी है।

Hercules C-130 Crash Video: यहां भयंकर विमान हादसा, सवार थे 100 से ज्यादा लोग.. टेकऑफ के बाद आसमान में नजर आया काले धुंए का गुबार

Hercules C-130 Crash Live Video || Image- The Daily News File

Modified Date: March 24, 2026 / 08:47 am IST
Published Date: March 24, 2026 8:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • कोलंबिया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त
  • 48 लोग जिंदा बचाए गए
  • पुटुमायो में बचाव कार्य जारी

बोगोटा: लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 125 लोगों को ले जा रहा एक सैन्य मालवाहक विमान सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (Hercules C-130 Crash Live Video) अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कम से कम 48 लोगों को जिंदा बचाया गया है।

रक्षा मंत्री ने की हादसे की पुष्टि

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि यह ‘‘दुखद हादसा’’ पुटुमायो प्रांत के एक दूरस्थ नगर पालिका पुएर्टो लेगुइज़ामो में हुई, जो पेरू और इक्वाडोर की सीमा से लगता है। स्थानीय मीडिया द्वारा ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों में विमान दुर्घटनास्थल से काले धुएं का बादल उठता हुआ और सैनिकों से भरा एक ट्रक घटनास्थल की ओर तेजी से जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

बचाई गई 48 की जान

कोलंबियाई वायु सेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बाद में एक वीडियो संदेश में बताया कि हरक्यूलिस सी-130 विमान में 114 यात्रियों और 11 चालक दल के सदस्यों सहित कुल 125 लोग सवार थे। (Hercules C-130 Crash Live Video) उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और कम से कम 48 लोगों को जीवित बचा लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री

उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

दैवी शक्तियों के नाम पर और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा : राज

राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज

एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की

जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown