साई पैरेंटरल्स का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध
साई पैरेंटरल्स का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध
नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) विविध ‘फार्मास्यूटिकल फॉर्म्युलेशन’ कंपनी साई पैरेंटरल्स लिमिटेड का शेयर अपने 392 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले तीन प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचबीद्ध हुआ।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 405 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 3.32 प्रतिशत अधिक है। वहीं एनएसई पर शेयर ने 400 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की जो 2.04 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।
एनएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,784.84 करोड़ रुपये रहा।
साई पैरेंटरल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 1.05 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए 372-392 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।
आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी वैश्विक ‘फॉर्म्युलेशन’ कारोबार को मजबूत करने और ‘इंजेक्टेबल’ उत्पादों एवं ‘ओरल सॉलिड डोज फॉर्म्युलेशन’ में अपनी क्षमताओं के विस्तार के लिए करेगी।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


