Monkey Viral Video: महिला की निधन के बाद खुद को नहीं रोक सका बंदर, शव से लिपटकर रोने लगा फूट-फूटकर, वीडियो देख आपके भी आ जाएंगे आंसू
Monkey Viral Video: महिला की निधन के बाद खुद को नहीं रोक सका बंदर, शव से लिपटकर रोने लगा फूट-फूटकर, वीडियो देख आपके भी आ जाएंगे आंसू
Monkey Viral Video | Photo Credit: IBC24
- 85 वर्षीय पार्वतीम्मा रोज़ बंदरों को खाना खिलाती थीं
- उनके निधन पर एक बंदर शव के पास आया और गले लगाकर रोने लगा
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों की आंखें नम कर रहा है
नई दिल्ली: Monkey Viral Video आज के इस दौर में इंसान-इंसान के रिश्ते अक्सर सुविधाओं और स्वार्थ के इर्द-गिर्द घूमते नजर आते हैं। लोग एक-दूसरे से जुड़ते तो हैं, लेकिन कई बार यह जुड़ाव जरूरत तक सीमित रह जाता है। तो वहीं दूसरी ओर इंसान और जानवर के बीच का संबंध एक अलग ही मिसाल पेश करता है। यह रिश्ता किसी लालच, अपेक्षा या लाभ पर नहीं, बल्कि सच्ची भावनाओं और विश्वास पर टिका होता है। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां एक महिला की मौत के बाद उसके शव के पास एक बंदर आया और ऐसे रोया कि देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बंदर को रोज खाना खिलाती थी महिला
Monkey Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला चन्नापाटना के रायरा रेड्डी की है। बताया जा रहा है कि यहां 85 साल की एक बुजुर्ग महिला बंदरों को खाना खिलाती थी। इसी दौरान तबीयत खराब के चलते महिला का निधन हो गया। महिला की अंतिम संस्कार के समय एक बंदर आया और उस महिला के शव को गले लगाकर खूब रोया। बहुत देर तक वह उस महिला के गले से लिपटा रहा और रोता रहा।
वीडियो में देख सकते हैं कि एक बंदर महिला के शव के पास बैठा दिखाई दे रहा है। एक ऐसे हावभाव में जो देखने में बिल्कुल इंसानी लगता है, बंदर आगे झुकता है और अपनी बाहों को महिला के चारों ओर कोमल आलिंगन में लपेट लेता है, उससे सटकर ऐसे सहलाता है मानो उसे जगाने की कोशिश कर रहा हो या बस अलविदा कह रहा हो।
खुद को नहीं रोक पाया बंदर
आपको बता दें कि मृतक महिला का नाम पार्वतीम्मा थी। बताया जा रहा है कि पार्वतीम्मा अपने घर के आसपास के सभी बंदरों को रोज खाना डालती थीं। सोमवार को उम्र के चलते महिला का निधन हो गया। जिसके बाद परिजन अंतिम सफर के लिए शव को घर पर रखा था।, तो एक बंदर आया और शव को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगा। यह उन्हीं बंदरों में से एक था, जिन्हें पार्वतीम्मा रोज खाना खिलाती थीं। पार्वतीम्मा के जाने के बाद शायद वह बंदर अनाथ महसूस कर रहा होगा। इसलिए जैसे ही उस बंदर को कहीं से पार्वतीम्मा के गुजर जाने का पता चला होगा तो वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं सका।
A touching final goodbye in Rayara Doddi, Channapatna near Bengaluru: A monkey hugs the body of an 85-year-old woman who regularly fed them, as if saying farewell. ❤️🥹
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 1, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ayodhya Hospital Negligence : खुशियों की जगह घर में मातम! बिना डॉक्टर के स्टाफ ने जच्चा-बच्चा के साथ किया ऐसा कांड, अब बीजेपी नेता ने लगाए गंभीर आरोप
- Vande Bharat: देश की पहली ‘डिजिटल जनगणना’! बदल रहा है डेटा का अंदाज, अपनी जानकारी पोर्टल पर ऐसे कर सकेंग दर्ज
- PM Modi CCS Meeting : पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने ली हाई-लेवल मीटिंग, एलपीजी से लेकर खाद आपूर्ति तक इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, जानिए बैठक की बड़ी बातें

Facebook


