Maharashtra Police Lockup Incident: जेल के अंदर ASI ने महिला कैदी से की ‘डर्टी डिमांड’, कहा-तुम इतनी सुंदर हो… उसके बाद जो-जो हुआ, दंग रह जाएंगे आप
Maharashtra Police Lockup Incident: महाराष्ट्र के अकोला जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है।

JAIL AKOLA
- लॉकअप में महिला से अभद्र व्यवहार
- एएसआई राजेश जाधव निलंबित
- शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हुई
Maharashtra Police Lockup Incident: अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद एक महिला आरोपी के साथ ड्यूटी पर तैनात एएसआई राजेश जाधव ने कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया। महिला ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उससे अश्लील और अभद्र बातें कीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। यह घटना उस समय सामने आई जब महिला 80 लाख रुपये के फ्रॉड केस में पुलिस हिरासत में थी और लॉकअप में बंद थी।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी एएसआई ने ड्यूटी के दौरान उससे ‘डर्टी डिमांड’ करते हुए उसकी सुंदरता पर टिप्पणी की और उसकी बेटी को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कहीं। इस घटना से आहत महिला ने हिम्मत दिखाते हुए वहां मौजूद एक महिला कॉन्स्टेबल को पूरी बात बताई। शिकायत सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।
woman accused harassment India: एएसआई राजेश जाधव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया
इस मामले में अकोला के एसएसपी अर्चित चांडक ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी एएसआई राजेश जाधव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। हालांकि, कार्रवाई के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की जांच कर रहे सीनियर पीआई अनिल जुमले ने बताया कि शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
पूर्व महिला आयोग सदस्य डॉ. आशा मिरगे ने भी इस पर चिंता जताई
इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व महिला आयोग सदस्य डॉ. आशा मिरगे ने भी इस पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आरोपी एएसआई के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिनमें पारिवारिक विवाद और अन्य महिलाओं के साथ अनुचित संबंधों के आरोप शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 10 साल पहले एक महिला पुलिसकर्मी को प्रपोज करने का मामला भी सामने आया था। डॉ. मिरगे ने कहा कि “जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो यह बेहद चिंताजनक है।” हालांकि, उन्होंने अकोला पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की और कहा कि समय पर उठाए गए ऐसे कदम ही व्यवस्था में विश्वास बनाए रखते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी ने बढ़ाई धड़कनें, क्या भारतीय बाजार की शुरुआत होगी कमजोर या पलट सकता है पूरा गेम?
- Petrol Diesel Price 02 April 2026: पेट्रोल 7 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल के दाम भी छूने लगे आसमान, मिडिल ईस्ट की जंग का भारत में दिखा असर, डीलरों ने कहा- 4 रुपए और बढ़ेंगे दाम
- Donald Trump New Statement: डोनाल्ड ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा दावा, कहा-“ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है”, ये बड़ी बात भी कही
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: लॉकअप में महिला से अभद्र व्यवहार
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Maharashtra Police Lockup Incident
AKOLA
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm