स्वस्तिक इंफ्रा का शेयर आठ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

Ads

स्वस्तिक इंफ्रा का शेयर आठ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 12:45 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 12:45 PM IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) स्वस्तिक इंफ्रा लिमिटेड का शेयर अपने 185 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

शेयर ने बीएसई और एनएसई दोनों पर 200 रुपये के भाव पर शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 8.10 प्रतिशत अधिक है।

इसके बाद बीएसई पर शेयर 13.48 प्रतिशत उछलकर 209.95 रुपये पर पहुंच गया, जो दिन की ‘अपर सर्किट’ सीमा है।

एनएसई पर शेयर 13.51 प्रतिशत चढ़कर 210 रुपये पर पहुंच गया, जो दिन की अधिकतम कारोबार सीमा है।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 716.35 करोड़ रुपये रहा।

स्वस्तिक इंफ्रा के 161 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 7.60 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 175-185 रुपये प्रति शेयर था।

भाषा निहारिका

निहारिका