सीमेंस का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत घटकर 343 करोड़ रुपये
सीमेंस का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत घटकर 343 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) सीमेंस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत से अधिक घटकर 343 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने लाभ में गिरावट की वजह जिंस कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव तथा कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी को बताया है।
वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 422 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 4,714 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 4,108 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि जिंस कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव तथा कच्चे माल की लागत बढ़ने से उसकी लाभप्रदता प्रभावित हुई।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


