Korba Fraud News: नकली पुलिस बनकर लाखों की ठगी, आरोपियों ने बुजुर्ग को दिखाया इस बात का डर, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई वारदात
Korba Fraud News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह ने एक रिटायर्ड बालको कर्मचारी को अपना शिकार बनाया है।
Korba Fraud News/Image Credit: AI
- कोरबा में नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह बुजुर्ग को बनाया अपना शिकार।
- आरोपियों ने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी निकाल ली।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Korba Fraud News: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह ने एक रिटायर्ड बालको कर्मचारी को अपना शिकार बनाया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके का है, जहां बाइक सवार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग को बीच रास्ते में रोक लिया। खरमोरा निवासी पीड़ित समीर चट्टोपाध्याय निहारिका से नारियल पानी पीकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि उनके पास गांजा होने की सूचना मिली है।
आरोपियों ने बदले गहने
पुलिस के नाम पर डराने के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग से एक कागज पर हस्ताक्षर करवाने शुरू कर दिए। आरोप है कि हस्ताक्षर करवाने के बहाने एक आरोपी ने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन और हाथ से अंगूठी निकाल ली। (Korba Fraud News) इसके बाद असली गहनों को एक पन्नी में रखने का दिखावा किया और मौका पाकर पन्नी बदल दी। बुजुर्ग को असली गहनों की जगह नकली रोड गोल्ड के जेवर थमा दिए गए। समीर चट्टोपाध्याय को रास्ते में इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्हें लगा कि उनके गहने सुरक्षित रख दिए गए हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
Korba Fraud News: घर पहुंचकर जब बैग खोला तो उनके होश उड़ गए। असली सोने के गहनों की जगह नकली जेवर मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक दोनों आरोपी बाइक से आए थे। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों की पहचान और बाइक नंबर पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- NEET Abolish Resolution Tamil Nadu: अब नहीं होगी NEET की परीक्षाएं!.. विधानसभा में इसे ख़त्म करने वाला प्रस्ताव पारित, 12वीं के अंकों के आधार पर मिलगी एंट्री?..
- Phone Selling: मोबाइल बेचने से पहले सिर्फ डेटा डिलीट करना काफी नहीं! ये काम नहीं किया तो बढ़ सकती है मुसीबत
- CM Helicopter Emergency Landing: हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, अचानक बदले हालात… मुख्यमंत्री को करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या हुआ?

Facebook


