वायदा बाजार में चांदी तेज

वायदा बाजार में चांदी तेज

वायदा बाजार में चांदी तेज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: February 9, 2022 4:16 pm IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) बाजार में मांग बढ़ने के बीच प्रतिभागियों के सौदा बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में चांदी 164 रुपये मजबूत होकर 62,531 रुपये प्रति किलो पहुंच गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी के लिये चांदी की कीमत 164 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत चढ़कर 62,531 रुपये किलो पहुंच गयी। इसमें 10,447 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, मुख्य रूप से प्रतिभागियों के नये सौदों की वजह से चांदी की कीमत में तेजी आयी।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 0.11 प्रतिशत चढ़कर 23.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में