सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानिए आज का भाव

Ads

सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानिए आज का भाव

  •  
  • Publish Date - October 6, 2020 / 12:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नई दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोना मंगलवार को 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,692 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 66 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,692 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,932 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

Read More: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोर का झटका, कलेक्टर ने प्रदेश प्रवक्ता को किया जिलाबदर

सोना के फरवरी 2021 के माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 130 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,862 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 666 लॉट के लिये कारोबार हुआ। न्यूयार्क में सोने का भाव 0.26 प्रतिशत घटकर 1,915.20 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Read More: 8 से 12 अक्टूबर तक चुनावी क्षेत्रों का दौरा करेंगे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंडल सम्मेलन के कार्यक्रमों होंगे शामिल

वहीं बात चांदी की करें तो कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में चांदी की कीमत मंगलवार को 104 रुपये की गिरावट के साथ 61,837 रुपये किलो रह गयी।

Read More: मंत्री शिव डहरिया के बयान से भड़की बीजेपी महिला मोर्चा, बंगले के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी 104 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,837 रुपये किलो रह गयी। इसमें 16,701 लॉट के लिये कारोबार हुआ। न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.40 डॉलर प्रति औंस बोली जा रही थी।

Read More: हरियाणा बॉर्डर पर अड़े राहुल गांधी, कहा- 5000 घंटे तक करुंगा अनुमति का इंतेजार, सीएम बघेल बोले- ‘न डरे थे, न डरेंगे, डटेंगे और लड़ेंगे’