लंदन, छह जून (एपी) ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के भांजे पीटर फिलिप्स के विवाह में शनिवार को शाही परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए।
चार्ल्स की बहन राजकुमारी ऐन के बेटे फिलिप्स ने दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के केम्बल गांव में एक गिरजाघर में आयोजित समारोह में हैरिएट स्पर्लिंग से शादी की। स्पर्लिंग राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में नर्स हैं।
चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी महारानी कैमिला समेत शाही परिवार के कई सदस्यों ने पीटर फिलिप्स के विवाह समारोह में शिरकत की।
समारोह में राजकुमार विलियम, राजकुमारी कैथरीन, राजकुमानी यूजिनी और राजकुमारी बीट्रिस सहित शाही परिवार के कई सदस्यों तथा 100 से अधिक मेहमानों ने भाग लिया।
एपी सिम्मी संतोष
संतोष