वायदा बाजार में चांदी 164 रुपये टूटी

वायदा बाजार में चांदी 164 रुपये टूटी

वायदा बाजार में चांदी 164 रुपये टूटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 24, 2022 2:48 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) सटोरियों के सौदा घटाये जाने से वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 164 रुपये की गिरावट के साथ 55,043 रुपये प्रति किलो रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने का चांदी का अनुबंध 164 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत टूटकर 55,043 रुपये प्रति किलो रहा। इसमें 15,354 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.01 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में