Surajpur Crime News: पति ने पार की हैवानियत की हद, बीच सड़क पर पत्नी के साथ की मारपीट, फिर कर दिया ये कांड, देखें वीडियो
Surajpur Crime News: सूरजपुर जिले में व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और उसका मुंडन भी कर दिया।
Surajpur Crime News/Image Credit: IBC24.in
- चरित्र शंका में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसका जबरन मुंडन कर दिया।
- पत्नी को बच्चों का पेशाब पिलाने का आरोप, घटना से इलाके में आक्रोश।
- पीड़ित पक्ष ने गंभीर आरोपों के बावजूद मामूली धाराओं में FIR दर्ज होने पर सवाल उठाए।
Surajpur Crime News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पारी ने हैवानियत की साड़ी हदें पार कर दी। पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और उसका मुंडन भी कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, व्यक्ति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था और इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। (Surajpur Crime News) व्यक्ति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसका जबरन मुंडन कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पत्नी को बच्चों का पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया।
2006 में हुई थी लव मैरिज
Surajpur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता सूरजपुर की रहने वाली है और साल 2006 में उसने आरोपी से लव मैरिज की थी। (Surajpur Crime News) वहीं पिछले एक साल से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। हाल ही में पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर पांडोपारा घूमने आई थी, जहां आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Surajpur Crime News) हालांकि, पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पटना पुलिस ने गंभीर आरोपों के बावजूद मामले में केवल मामूली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- EPF Interest Rate: 8.25% ब्याज दर पर बड़ा फैसला, FY26 के लिए सरकार ने दी हरी झंडी! लेकिन क्या इस महीने आएगा पैसा या करना पड़ेगा इंतजार? जानें पूरा सच
- Uzbekistan Women Deportation Raipur : उज्बेक दूतावास की मांग पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की मुहर, राजधानी में पकड़ी गईं दो विदेशी युवतियां जल्द होंगी डिपोर्ट
- Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: “कांग्रेस दारू से चरण धोकर राहुल गांधी का स्वागत करें”.. नेता प्रतिपक्ष के दौरे से पहले प्रदेश की सियासत में हलचल तेज, जानें कब आएंगे रायपुर

Facebook


