हाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 12, 2020 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में मांग बढ़ने से स्थानीय वायदा बाजार में भी सौदे बढ़ने से चांदी वायदा 561 रुपये बढ़कर 63,445 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये चांदी का भाव 561 रुपये यानी 0.89 प्रतिशत बढ़कर 63,445 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 16,497 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

विश्लेषकों ने कहा कि भागीदारों के सौदे बढ़ने से चांदी में तेजी का रुख बना है।

न्यूयार्क बाजार में चांदी 0.90 प्रतिशत बढ़कर 25.34 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भाषा

महाबीर

महाबीर