चांदी वायदा कीमतों में 871 रुपये की गिरावट

चांदी वायदा कीमतों में 871 रुपये की गिरावट

चांदी वायदा कीमतों में 871 रुपये की गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: September 1, 2022 6:04 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 871 रुपये की गिरावट के साथ 51,690 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 871 रुपये यानि 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,690 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 173 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.61 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में