अमेरिका-ईरान समझौते से कारोबारी धारणा मजबूत होने से चांदी वायदा में उछल

Ads

अमेरिका-ईरान समझौते से कारोबारी धारणा मजबूत होने से चांदी वायदा में उछल

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 08:43 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और डॉलर कमजोर होने के कारण सर्राफा बाजार में कारोबारी धारणा में सुधार आया और वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमतें 6,066 रुपये बढ़कर 2.52 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 6,066 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 2,52,252 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 11,420 लॉट का कारोबार हुआ।

पिछले सप्ताहांत चांदी 2,351 रुपये अथवा करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.46 लाख रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ था।

यह बदलाव अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों की घोषणा के बाद आया है कि वे संघर्ष को समाप्त करने, ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को हटाने और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर पहुंच गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में जुलाई अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 2.39 डॉलर या 3.53 प्रतिशत बढ़कर 70.37 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले सप्ताह चांदी लगभग 2 प्रतिशत गिरकर 67.97 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश