हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया। इससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमत 360 रुपये की तेजी के साथ 61,870 रुपये प्रति किलो हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 360 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,870 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12,421 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.32 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


