Realme P4R 5G Launch Date: 20 हजार से कम कीमत में तहलका मचाने आ रहा है ये स्मार्टफोन! 8000mAh बैटरी और 14GB रैम की स्पीड देख उड़ जाएंगे आपके होश!
Realme P4R 5G Launch Date: भारत में लॉन्च होते ही Realme P4R तहलका मचा सकता है। इसमें स्मार्टफोन में सबसे बड़ी 8000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। टिप्स्टर के अनुसार इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। यह फोन बजट रेंज में दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस का अच्छा विकल्प बन सकता है।
(Realme P4R 5G Launch Date/ Image Credit: Flipkart)
- Realme P4R 5G का लॉन्च 10 जून को तय माना जा रहा है।
- कीमत लगभग 20,000 रुपये के बजट सेगमेंट में हो सकती है।
- फोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी 8000mAh बैटरी मिलेगी।
नई दिल्ली: Realme P4R 5G Launch Date: Realme P4R 5G स्मार्टफोन भारत में 10 जून को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की माइक्रोसाइट Flipkart और Realme India वेबसाइट पर लाइव हो चुकी है। जहां इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। अब टिप्स्टर ने इसकी संभावित कीमत भी लीक कर दी है। जिससे इस फोन को लेकर यूजर्स की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
कीमत को लेकर अलग-अलग दावे
टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, यह फोन लगभग 20,000 रुपये के बजट सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है। इसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया बताया जा रहा है। हालांकि, Flipkart माइक्रोसाइट पर इसकी कीमत करीब 30,000 रुपये बताई गई थी। वहीं, एक लीक में 6GB+128GB वेरिएंट की एमआरपी 44,999 रुपये तक दिखाई गई थी, लेकिन ध्यान रहे कि एमआरपी और असल बिक्री कीमत में बड़ा अंतर होता है।
8000mAh बैटरी और दमदार बैकअप
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। जिसे सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक चल सकती है और इसमें चार लेयर सुरक्षा सिस्टम दिया गया है। इसमें ओवरहीटिंग, ओवरचार्जिंग और गिरने से बचाव जैसी सुविधाएं शामिल हैं। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
परफॉर्मेंस और डिस्प्ले फीचर्स
Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 14GB तक डायनामिक रैम और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम भी होगा। जिससे गेमिंग और हेवी यूज में फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।
कैमरा, डिजाइन और अन्य फीचर्स
इस फोन में 50 मेगापिक्सेल AI डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। पीछे की तरफ फ्लोटिंग लाइट डिजाइन दिया गया है। जिसे 9 रंगों और 5 स्पीड में कस्टमाइज किया जा सकता है। यह फोन सिल्वर, टाइटेनियम और लैवेंडर ग्लेयर कलर में आएगा। इसमें IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड क्वालिटी दी जाएगी। जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। कंपनी 7 साल तक बैटरी हेल्थ का दावा भी कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Upcoming IPO: कमाई का बड़ा मौका बस आने ही वाला है! अगले हफ्ते खुलेंगे ये IPO, एक का GMP 34 रुपये, जानिए क्यों हर कोई कर रहा इंतजार!
- Dead Snake In Poshan Aahar : सावधान! आंगनबाड़ी से मिले पोषण आहार को छूने से पहले पढ़ लें यह खबर, भीतर का खौफनाक नजारा देख उड़ जाएंगे होश
- Tikamgarh Double Murder: बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, इस बात पर रिश्तेदारों ने दी दर्दनाक मौत, खून से सनी लाश देख कांप उठे लोग

Facebook


