Kendrapara Derabish College Incident : ‘मुझसे शादी करो वरना…’ कॉलेज गेट पर हाथ में तेज धार ‘भुजाली’ लेकर पहुंचा सिरफिरा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ओडिशा के केन्द्रपाड़ा में एक युवक ने कॉलेज के बाहर दो छात्राओं को कथित तौर पर हथियार दिखाकर धमकाया। वायरल वीडियो में एक महिला छात्रा को बचाने के लिए उसके सामने ढाल बनकर खड़ी दिखाई देती है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर लिया।

Kendrapara Derabish College Incident : ‘मुझसे शादी करो वरना…’ कॉलेज गेट पर हाथ में तेज धार ‘भुजाली’ लेकर पहुंचा सिरफिरा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Modified Date: June 7, 2026 / 02:09 pm IST
Published Date: June 7, 2026 2:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले का मामला
  • कॉलेज गेट के सामने छात्राओं को धमकाता दिखा युवक
  • हाथ में भुजाली लेकर दे रहा था जान से मारने की धमकी

केन्द्रपाड़ा : Kendrapara Derabish College Incident :  ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले में स्थित डेराबिश कॉलेज के सामने से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ दिनदहाड़े एक सिरफिरे युवक ने कॉलेज के मुख्य गेट के ठीक सामने दो छात्राओं को घेर लिया और हाथ में धारदार ‘भुजाली लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,।

घातक हथियार लिए सरेआम कर रहा आतंकित

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक हाथ में हथियार लिए लड़कियों को सरेआम डरा रहा है ।Bhujali Attack Odisha Girls इसी बीच, मौके पर मौजूद एक बहादुर महिला ने अपनी जान की परवाह न करते हुए, डरी-सहमी छात्रा को कसकर गले लगा लिया और ढाल बनकर उसे हमलावर से बचाए रखा।

लड़कियों से की गाली-गलौज

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक काफी समय से लड़कियों को परेशान कर रहा था। वारदात के वक्त उसने लड़कियों के साथ सरेआम गाली-गलौज और हिंसक व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छात्राओं को जबरन शादी करने के लिए राजी होने की धमकी दी थी और ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की बात कह रहा था। Odisha College Machete Attack Video दिनदहाड़े कॉलेज के सामने हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और खौफनाक मंजर से इलाके में हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.