Weekend Box Office: वीकेंड कलेक्शन में ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ने उड़ाया गर्दा, मगर बॉबी देओल की ‘Bandar’ का कलेक्शन देखकर हर कोई रह गया हैरान

Weekend Box Office: वीकेंड फिल्मों की कमाई के लिए बहुत अहम माना जाता है। इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आइए जानते हैं कि इसस वीकेंड किस फिल्म ने दर्शकों को आकर्षित करते हुए सबसे ज्यादा कमाई कर बाजी मारी है।

Weekend Box Office: वीकेंड कलेक्शन में ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ने उड़ाया गर्दा, मगर बॉबी देओल की ‘Bandar’ का कलेक्शन देखकर हर कोई रह गया हैरान

(Weekend Box Office/ Image Credit: Instagram)

Modified Date: June 7, 2026 / 01:41 pm IST
Published Date: June 7, 2026 1:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वीकेंड पर तीन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला देखने को मिला।
  • ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दो दिनों में करीब 14.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 23.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

मुंबई: Weekend Box Office: फिल्मों के लिए शुक्रवार का दिन हमेशा खास माना जाता है क्योंकि इसी दिन नई फिल्में रिलीज होती है। इसके बाद आने वाला वीकेंड दर्शकों के लिए फिल्म देखने का सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान सिनेमाघरों में भीड़ बढ़ती है और फिल्मों की कमाई में तेजी देखने को मिलती है। इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों पेद्दी, है जवानी तो इश्क होना है और बंदर के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिला।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की मजबूत शुरुआत

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 5 जून को रिलीज होकर अच्छी शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन भी इसका प्रदर्शन ठीक रहा और इसने 7.25 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह फिल्म का कुल भारत में नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 23.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

‘बंदर’ का धीमा प्रदर्शन

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ को रिलीज के समय सीमित स्क्रीन्स मिलीं जिसका असर इसकी कमाई पर साफ दिखा। फिल्म ने पहले दिन केवल 0.50 करोड़ रुपये कमाए। जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई 0.95 करोड़ रुपये रही। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये पहुंचा है। कमजोर ओपनिंग और कम शोज की वजह से फिल्म की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है।

‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

इस बीच राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। तीन दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 191.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘पेद्दी’ इस वीकेंड की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी है।

आगे की उम्मीदें

हालांकि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने अच्छी कमाई की है। किन अब असली परीक्षा वीकडेज में होगी जब दर्शकों की संख्या कम हो जाती है। वहीं ‘बंदर’ के लिए आगे की राह और भी मुश्किल दिख रही है क्योंकि इसकी कमाई अभी तक बहुत सीमित रही है। कुल मिलाकर इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का दबदबा साफ नजर आया, जबकि बाकी फिल्मों को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।