चांदी वायदा कीमतों में 286 रुपये प्रति किलो की गिरावट

चांदी वायदा कीमतों में 286 रुपये प्रति किलो की गिरावट

चांदी वायदा कीमतों में 286 रुपये प्रति किलो की गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 19, 2022 4:38 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 286 रुपये की गिरावट के साथ 55,805 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 286 रुपये या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,805 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। इसमें 21,585 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.68 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में