कमजोर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 10, 2021 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 620 रुपये की गिरावट के साथ 66,860 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 620 रुपये यानी 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,860 रुपये प्रति किलो रह गयी जिसमें 12,150 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.86 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश