Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Loot Kand Ka Khulasa/AI Generated Image
Raipur Loot Kand Ka Khulasa: रायपुर पुलिस ने डंगनिया में गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख लूट मामले का खुलासा कर दिया है, इस सनसनीखेज लूट कांड को अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्यों ने मिलकर दिया था अंजाम दिया था, जिसमें से पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को यूपी से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। तीन आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
Raipur Loot Kand Ka Khulasa जानकरी के अनुसार, ये पूरा मामला बीते शनिवार 4 जून का है, जहां राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने करीब 7 बजे टाटीबंध स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण कुमार साहू से 10 लाख नोटों की गड्डियों से भरे बैग छीनकर फरार हो गए थे। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हवाला का पैसा समझकर दिया लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके लिए पहले से प्लानिंग की गई थी। बदमाश चौबे कॉलोनी से ही रैकी कर रहे थे। वही, लूट के बाद दबाव बढ़ता देख सभी आरोपी यूपी फरार हो गए थे। जहाँ से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, फ़िलहाल पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।