(CUET UG 2026 Answer Key/ Image Credit: Pexels)
नई दिल्ली: CUET UG 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर Key जारी कर दी है। यह आंसर की 9 जून 2026 को जारी की गई है। परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइ पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पांस शीट देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी और वे यह समझ पाएंगे कि उनके कितने उत्तर सही हो सकते हैं।
CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर में 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया गया था। इसके अलावा कुछ छात्रों के लिए पुनः परीक्षा 6 और 7 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र आंसर की का इंतजार कर रहे थे जो अब जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।
NTA ने उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया है। यदि किसी छात्र को किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है या वह गलत लगता है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 तय की गई है। सभी आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी और सही पाए जाने पर फाइनल आंसर की में बदलाव किया जाएगा।
CUET UG परीक्षा का उपयोग देश के केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए किया जाता है। छात्र अपने स्कोर के आधार पर विभिन्न कोर्स और विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं। इस परीक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है क्योंकि अब अधिकतर बड़े विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर ही एडमिशन दे रहे हैं।
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अब छात्रों की नजर CUET UG 2026 के रिजल्ट पर है। फिलहाल NTA ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि आपत्तियों के निपटारे के बाद जल्द ही फाइनल आंसर की और परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की देख सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर CUET UG 2026 आंसर Key लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पांस शीट दिखाई देगी। जिसे डाउनलोड कर उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।