कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 7, 2021 / 10:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 95 रुपये की गिरावट के साथ 71,586 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 95 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की हानि के साथ 71,586 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 10,980 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.43 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश