कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिररावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिररावट

  •  
  • Publish Date - July 27, 2021 / 04:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकाार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 66,921 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 200 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,921 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,956 लॉट के लिये सौदे किये गये।

अंतराष्ट्रीय बाजार, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.13 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश