Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होने वाली सुनवाई टली, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

Ads

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में आज होने वाली सुनवाई टल गई है।

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 09:15 PM IST

Rahul Gandhi Defamation Case || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज होने वाली सुनवाई टल गई है।
  • एडीजे की अदालत में रिकॉर्ड तलब किये जाने के कारण सुनवाई टल गई।
  • इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 29 जून को होगी।

Rahul Gandhi Defamation Case: सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत में मंगलवार को राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में सुनवाई अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत में रिकॉर्ड तलब किये जाने के कारण टल गई।

29 जून को होगी अगली सुनवाई

अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 जून को होगी। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी की वास्तविक आवाज और आरोप के तहत जमा की गई सीडी की आवाज के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में मिलान को लेकर एक पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन) एडीजे अदालत-पांच में दाखिल की गई है। (Rahul Gandhi Defamation Case) इस मामले में रिकॉर्ड अधीनस्थ अदालत से एडीजे अदालत 5 में पहुंच चुका है। एडीजे अदालत 5 में इस पुनरीक्षण याचिका पर 25 जून को बहस होनी है। पिछली सुनवाई में रिकॉर्ड ना पहुंचने के कारण बहस नहीं हो पाई थी।

2018 का है मामला?

Rahul Gandhi Defamation Case: यह मामला वर्ष 2018 का है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेसवार्ता में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुलतानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सांसद-विधायक अदालत में परिवाद दाखिल किया था। (Rahul Gandhi Defamation Case) अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। यह मुकदमा पिछले पांच साल से चल रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-