कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - November 4, 2020 / 11:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 1,506 रुपये की गिरावट के साथ 61,179 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये चांदी का भाव 1,506 रुपये यानी 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,179 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 13,869 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 3.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.59 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश