मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 4, 2022 8:56 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 338 रुपये की तेजी के साथ 61,070 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलिवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 338 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत तेजी के साथ 61,070 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 15,711 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.50 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में