हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: June 28, 2021 10:36 am IST

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,201 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 251 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,201 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 7,843 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.17 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में