CM Dhami Farming: खेत में उतरे CM धामी! मां के साथ की जुताई, अपने हाथों से खेत में डाली खाद, देखें वीडियो

CM Dhami Farming: खेत में उतरे CM धामी! मां के साथ की जुताई, अपने हाथों से खेत में डाली खाद, देखें वीडियो

CM Dhami Farming: खेत में उतरे CM धामी! मां के साथ की जुताई, अपने हाथों से खेत में डाली खाद, देखें वीडियो

CM Dhami Farming | Photo Credit: AI

Modified Date: June 15, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: June 15, 2026 12:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खेत की जुताई और खाद डालते हुए दिखें सीएम धामी
  • अन्नदाता को बताया राष्ट्र का आधार स्तंभ
  • संघर्षपूर्ण दिनों की यादें ताज़ा हुईं

देहरादून: CM Dhami Farming मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा अंतर्गत नगला तराई में अपनी माता जी के साथ अपने खेतों में कृषि कार्यों में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेत की जुताई और खाद डालते हुए किसानों के अथक परिश्रम, समर्पण और त्याग को बेहद निकटता से अनुभव किया।

CM Dhami in Farm कृषि कार्यों के दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि खेतों में काम करते हुए उनके जीवन के वे सरल, संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी दिन एक बार फिर स्मृतियों में पूरी तरह जीवंत हो उठे।

उन्होंने किसानों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे अन्नदाता किसान केवल देश की खाद्य सुरक्षा के मजबूत आधार स्तंभ ही नहीं हैं, बल्कि वे भारतीय संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक भी हैं।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में किसानों के अमूल्य योगदान, उनकी तपस्या और अटूट समर्पण की सराहना करते हुए समस्त अन्नदाताओं को कोटिशः नमन किया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।