Indore Mother Son Eye Donation : बेटे के शव को देखते ही मां ने भी तोड़ा दम! फिर टूटे हुए परिवार ने लिया ऐसा फैसला, जिसने 4 लोगों को दे दी नई जिंदगी
इंदौर में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जहां बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाने पर 75 वर्षीय मां ने भी दम तोड़ दिया। बेटे के शव के पास बैठी मां अचानक बेसुध होकर गिर पड़ीं और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में परिवार ने मां और बेटे दोनों का नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की, जिससे चार लोगों की जिंदगी में उजाला आएगा।
Indore Mother Son Eye Donation / Image Source : AI
- बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर सकी 75 वर्षीय मां, अस्पताल में हुई मौत।
- मां और बेटे की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई।
- दोनों के नेत्रदान से 4 दृष्टिहीन लोगों को नई रोशनी मिलेगी।
इंदौर : Indore Mother Son Eye Donation मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेटे के शव को देखते ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद परिवार ने नेत्र दान करने का फैसला किया , जिसकी वजह से चार लोगों की जिंदगियों में उजाला भर गया।
बेटे के शव यात्रा के दौरान हुई बेसुध
Mother Passed Away After Son Death मिली जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय बेटे राजुल शर्मा के निधन के बाद रविवार को घर में मातम का माहौल था। शाम करीब पांच बजे बेटे की शवयात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान 75 वर्षीय वृद्ध मां किरण शर्मा अपने बेटे के शव के पास बैठी थीं। वह रोते-रोते जैसे ही अपने बेटे के सिर पर हाथ फेर रही थीं, अचानक सदमे के कारण बेसुध होकर गिर पड़ीं।
डाक्टरों ने किया मृत घोषित
Indore Grieving Mother Dies Of Shock इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मां किरण शर्मा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के चलते रविवार शाम को होने वाली अंतिम विदाई को टालना पड़ा। इसके बाद, आज सुबह 10 बजे मां और बेटे की शवयात्रा एक साथ निकाली गई। इस घटना के बाद परिजनों ने मां और बेटे दोनों का नेत्रदान कर दिया जिसके चलते अब चार दृष्टिहीन लोगों की जिंदगी में उजाला भर गया है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj ka Rashifal 15 june आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल
- Aaj Ka Panchang 15 June 2026 : 15 जून को महासंयोग! अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति एक साथ, भूलकर भी इस अशुभ समय में न करें कोई काम
- Gandhinagar Hotel Couple Dead : होटल के बंद कमरे में ‘लव स्टोरी’ बनी खौफनाक ‘हॉरर स्टोरी’! बिछड़ने के डर से आशिक ने पार की पागलपन की सारी हदें

Facebook


