AIIMS CRE Recruitment 2026: AIIMS में निकली बंपर भर्ती, ग्रुप B और C के टोटल पद देखकर उड़ जाएंगे होश, सिर्फ 3 जुलाई तक है मौका, जानिए कौन-कौन कर सकते हैं अप्लाई

AIIMS CRE Recruitment 2026: इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न AIIMS और अन्य केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती ग्रुप B और C के पदों के लिए है। जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।

AIIMS CRE Recruitment 2026: AIIMS में निकली बंपर भर्ती, ग्रुप B और C के टोटल पद देखकर उड़ जाएंगे होश, सिर्फ 3 जुलाई तक है मौका, जानिए कौन-कौन कर सकते हैं अप्लाई

(AIIMS CRE Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 15, 2026 / 12:30 pm IST
Published Date: June 15, 2026 11:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • AIIMS CRE-5 2026 के तहत 1484 पदों पर भर्ती
  • आवेदन की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026
  • CBT परीक्षा 25 से 27 जुलाई 2026 तक होगी

नई दिल्ली: AIIMS CRE Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) 2026 के तहत ग्रुप B और C के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के AIIMS और अन्य केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 1484 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कब तक कर सकते हैं अप्लाई? (Until when can you Apply?)

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तारीख तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। जिन उम्मीदवारों को NOC जमा करनी है वे 8 जुलाई तक इसे अपलोड कर सकते हैं। वहीं, आवेदन की स्थिति 11 जुलाई को चेक कर सकते हैं।

परीक्षा और एडमिट कार्ड की जानकारी (Exam and Admit Card Information)

AIIMS CRE-5 भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।

कुल पद (Total Posts)

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1484 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कई प्रकार के ग्रुप B और C पद शामिल हैं जो देशभर के अलग-अलग AIIMSऔर केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में भरे जाएंगे। यह भर्ती बड़े स्तर पर रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।

पदों की जानकारी (Details of the Posts)

इस भर्ती में सीनियर और जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, लोअर और अपर डिवीजन क्लर्क (LDC/UDC), ऑफिस सुपरिटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, डाइटिशियन, वार्डन, कैशियर, स्टोर कीपर और जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

योग्यता और आयु सीमा (Qualification and Age Limit)

उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। 10वीं, 12वीं, स्नातक और मास्टर्स डिग्री पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए अनुभव भी जरूरी है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 से 50 वर्ष तक तय की गई है। जिसमें आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और फीस (Application Process and Fees)

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये रखा गया है जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये शुल्क है। दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन ऑनलाइन मोड से AIIMS की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में CBT परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।