Banned Cough Syrup Seized In Bihar : बंद गोदाम में चल रहा था करोड़ों का खेल! पुलिस ने ताला तोड़ा तो उड़ गए होश, 2100 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद गोदाम से 2100 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है। पुलिस के अनुसार, जब्त खेप की कीमत 60 से 70 लाख रुपये के बीच आंकी गई है। मामले में गोदाम लीज पर लेने वाले पटना निवासी आकाश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Banned Cough Syrup Seized In Bihar : बंद गोदाम में चल रहा था करोड़ों का खेल! पुलिस ने ताला तोड़ा तो उड़ गए होश, 2100 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

Banned Cough Syrup Seized In Bihar / Image Source : AI

Modified Date: June 15, 2026 / 12:25 pm IST
Published Date: June 15, 2026 12:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वैशाली में बंद गोदाम से 2100 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद।
  • बरामद खेप की कीमत 60 से 70 लाख रुपये आंकी गई।
  • पटना निवासी आकाश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी।

वैशाली:Banned Cough Syrup Seized In Bihar :   बिहार के वैशाली जिले से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित सिपेट संस्था के पास एक बंद पड़े गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 2100 लीटर कफ सिरप जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 से 70 लाख रुपये आंकी जा रही है।

टीम को तलाशी के दौरान मिला प्रतिबंधित कफ सिरप

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से इस इलाके में बंद गोदाम के जरिए नशीले पदार्थों के अवैध भंडारण की सूचना मिल रही थी। Codeine Syrup Raid Warehouse Police सूचना की पुष्टि होने पर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जब गोदाम का ताला खोलकर तलाशी ली, तो वहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के कार्टन छिपे मिले।

नशे के रूप में किया जाना था इस्तेमाल

Illegal Drug Network Exposed India सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि बरामद कफ सिरप की इस बड़ी खेप का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाना था। हालांकि, छापेमारी के दौरान मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन जांच में सामने आया है कि यह गोदाम पटना के रहने वाले आकाश कुमार नाम के व्यक्ति ने लीज पर लिया था। शुरुआती जांच में संलिप्तता मिलने के बाद आरोपी आकाश के खिलाफ औद्योगिक थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है कि यह खेप कहां से मंगवाई गई थी।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.