हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 116 रुपये की तेजी के साथ 68,390 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 116 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 68,390 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 11,869 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में चांदी कीमतों में तेजी आई।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.22 प्रतिशत की हानि के साथ 25.85 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश