मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच चांदी वायदा कीमतों में दो प्रतिशत की तेजी

Ads

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच चांदी वायदा कीमतों में दो प्रतिशत की तेजी

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 07:50 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) विदेशी बाजारों में मजबूत बढ़त के कारण मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 5,054 रुपये बढ़कर 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, क्योंकि निवेशकों ने पश्चिम एशिया में विकासक्रम का आकलन किया और प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार किया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी की वायदा कीमत 5,054 रुपये यानी 1.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,71,217 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 10,497 लॉट का कारोबार हुआ।

ऑगमोंट में अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘चांदी अपने हालिया निचले स्तर से उबर गई है क्योंकि निवेशकों ने पश्चिम एशिया शांति वार्ता से पहले इंतजार करो और देखो का रुख अपनाया है।’’

वैश्विक बाजारों में, न्यूयॉर्क में जुलाई अनुबंध के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 77.21 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश