वायदा कारोबार में चांदी 1.24,470 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

वायदा कारोबार में चांदी 1.24,470 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

वायदा कारोबार में चांदी 1.24,470 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर
Modified Date: September 1, 2025 / 12:25 pm IST
Published Date: September 1, 2025 12:25 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत सोमवार को 2597 रुपये की तेजी के साथ 1.24 लाख रुपये के स्तर को पार कर गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 2,597 रुपये या 2.13 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 1.24,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में दिसंबर के अनुबंध वाली चांदी की कीमत 41 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई जो पिछले 14 वर्ष में सर्वाधिक है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में