नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 202 रुपये बढ़कर 97,403 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 202 रुपये या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 97,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इसमें 19,332 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय