Silver Rate 17 February 2026: चांदी की कीमत धड़ाम, सिर्फ चार दिन में 28,000 रुपये की भारी गिरावट! आखिर अब किस स्तर पर आकर थमा एक तोला का भाव?
Silver Rate 17 February 2026: सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 6,567 रुपये गिरकर 2,34,380 रुपये प्रति किलो रह गई है। जीएसटी जोड़ने पर भाव 2,41,411 रुपये प्रति किलो है। …

(Silver Rate 17 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- चांदी 6,567 रुपये गिरकर 2,34,380 रुपये प्रति किलो पर पहुंची।
- चार दिन में 28,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट।
- ऑल टाइम हाई से 1.51 लाख रुपये सस्ती।
नई दिल्ली: Silver Rate 17 February 2026 in india सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार के बंद भाव के मुकाबले मंगलवार को चांदी 6,567 रुपये टूट गई। पिछले चार दिनों में ही इसमें 28,000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। 29 जनवरी के ऑल टाइम हाई 3,85,933 रुपये प्रति किलो से तुलना करें तो चांदी अब तक 1,51,553 रुपये सस्ती हो चुकी है।
आज का ताजा भाव क्या है? (Silver Price Today)
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सर्राफा बाजार में चांदी 6,567 रुपये गिरकर 2,34,380 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 2,41,411 रुपये प्रति किलो हो गई है। इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। बाजार जानकारों का कहना है कि ऊंचे स्तर से लगातार गिरावट के कारण कारोबारियों में सतर्कता बढ़ी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर (Impact of International Market)
वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। मंगलवार, 17 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट रही। स्पॉट गोल्ड 0.43 प्रतिशत गिरकर 4,992 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि स्पॉट सिल्वर करीब 3 प्रतिशत टूटकर 74.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की इस कमजोरी का असर घरेलू कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
30 जनवरी के बाद लगातार उतार-चढ़ाव (Constant Fluctuations in Rates)
30 जनवरी से चांदी ने कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं। 30 जनवरी को एक ही दिन में 40,636 रुपये की गिरावट आई। 1 फरवरी को फिर 73,599 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। 2 फरवरी को भी कीमतों में 29,255 रुपये की कमी आई। हालांकि 3 और 4 फरवरी को चांदी में जोरदार उछाल आया और कीमतें क्रमशः 27,496 और 18,497 रुपये बढ़ीं। इसके बाद 5 और 6 फरवरी को फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया।
भविष्य की संभावना (Future Possibility)
9, 10 और 11 फरवरी को चांदी में थोड़ी मजबूती दिखी, लेकिन 12 फरवरी से फिर कमजोरी शुरू हो गई। 13 फरवरी को 16,700 रुपये की बड़ी गिरावट आई और 242433 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि 16 फरवरी को भी भाव नीचे ही रहे और 1486 रुपये टूटकर 240947 रुपये पर आ गई। लगातार उतार-चढ़ाव से साफ है कि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतने और बाजार की दिशा पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Nitin Gadkari on Shatak Movie: शताब्दी वर्ष में संघ की सोच पर जोर, गडकरी ने खोले कई राज... और क्यों कहा- अजय देवगन की फिल्म जरूर देखें?
- Madhya Pradesh Budget 2026: MP के बजट 2026 का काउंटडाउन शुरू! आर्थिक सर्वे के आंकड़ों ने दिए बड़े संकेत, किसानों और 'लाड़ली बहनों' के लिए खुलने वाली है तिजोरी?
- Bhilai Student Suicide News: यहां दसवीं की छात्रा ने कर लिया सुसाइड.. 21 से शुरू होने वाले थे इम्तिहान, इस हाल में मिली लाश
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मंगलवार को चांदी 6,567 रुपये प्रति किलो टूटी है और पिछले चार दिनों में 28,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Silver Rate 17 February 2026: Silver prices plummet, falling by a massive ₹28,000 in just four days! At what level has the price of a tola settled?
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm