Nitin Gadkari on Shatak Movie: शताब्दी वर्ष में संघ की सोच पर जोर, गडकरी ने खोले कई राज… और क्यों कहा- अजय देवगन की फिल्म जरूर देखें?

Nitin Gadkari on Shatak Movie: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'शतक' फिल्म पर बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देश निर्माण में भूमिका को समझने के लिए यह फिल्म देखनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फिल्म के माध्यम से संघ के इतिहास, विचार और योगदान को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश करें।

Nitin Gadkari on Shatak Movie: शताब्दी वर्ष में संघ की सोच पर जोर, गडकरी ने खोले कई राज… और क्यों कहा- अजय देवगन की फिल्म जरूर देखें?

(Nitin Gadkari on Shatak Movie/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: February 17, 2026 / 02:59 pm IST
Published Date: February 17, 2026 2:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गडकरी ने संघ की 100 साल की यात्रा को समझने के लिए फिल्म देखने की अपील की।
  • इमेज और हकीकत के बीच अंतर की बात कही।
  • आदिवासी, शिक्षा और सामाजिक सेवा कार्यों का जिक्र किया।

नई दिल्ली: Nitin Gadkari on Shatak Movie केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने ‘शतक‘ फिल्म के बहाने लोगों से खास अपील की है। यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बनाई गई है। गडकरी ने कहा कि जो लोग संघ और देश निर्माण में उसकी भूमिका को सही तरीके से सझना चाहते हैं, उन्हें यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। उनके अनुसार, कई बार संगठन की छवि और उसकी वास्तविकता में अंतर दिखाई देता है। इसलिए जरूरी है कि लोग खुद आगे बढ़कर उसकी विचारधारा और काम को समझें।

जमीनी सच्चाई की बात (Matter of Ground Truth)

गडकरी ने एक स्वयंसेवक के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कभी-कभी इमेज और असलियत या सोच और जमीनी हकीकत के बीच फर्क महसूस होता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे करीब आकर संघ की विचारधारा को जानें। उनका कहना है कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण और देशभक्ति की भावना से जुड़ा एक आंदोलन है। इसे समझने के लिए संवाद और सहभागिता जरूरी है।

सेवा कार्यों का उल्लेख (Mention of Service Wworks)

अपने संबोधन में गडकरी ने आदिवासी क्षेत्रों में सेवा कार्य, सहकारिता आंदोलन, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास और प्रगति में इन पहलों का बड़ा योगदान रहा है। उनके मुताबिक, बीते 100 वर्षों में संघ ने युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना जगाई है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए अभी बहुत काम बाकी है और यह लक्ष्य सबको मिलकर हासिल करना होगा।

हिंदुत्व और सामाजिक समरसता पर विचार (Thoughts on Social Harmony)

नितिन गडकरी ने समाज के कमजोर वर्गों, दलितों और वंचितों के उत्थान की बात भी की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को अक्सर गलत समझा जाता है। उनके अनुसार, हिंदुत्व किसी जाति या धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा जीवन जीने का तरीका है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग भारतीय हैं और यही सोच उन्हें संघ से प्रेरणा के रूप में मिली है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ShatakTheFilm (@shatakthefilm)

मैं हूं कार्यकर्ता (I am a Worker)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लोग अकसर उनसे उनकी सफलता का राज पूछते हैं। उनका जवाब होता है कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और स्टूडेंट काउंसिल के कार्यकर्ता रहे हैं। वहीं से मिले मूल्यों ने उन्हें मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभी से शताब्दी वर्ष के साथ आकर संघ को समझने और फिल्म देखने की अपील की है।

‘शतक’ फिल्म की रिलीज डेट (Release Date of the Film)

गडकरी ने बताया कि ‘शतक‘ फिल्म में संघ की 100 साल की यात्रा, उसके विचारों में बदलाव, सामाजिक पहल और पीढ़ियों से चली आ रही देश सेवा को दिखाया गया है। हाल ही में जारी ट्रेलर को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ी है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे फिल्म देखें और संघ को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।