सीतारमण ने एआईआईबी प्रमुख से मुलाकात कर साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

Ads

सीतारमण ने एआईआईबी प्रमुख से मुलाकात कर साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 08:44 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) की अध्यक्ष जोऊ जियायी से मुलाकात की और भारत-एआईआईबी साझेदारी को अधिक मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘बैठक के दौरान भारत की अवसंरचना और परिवहन संपर्क से जुड़ी प्राथमिकताओं को समर्थन देने, स्थानीय मुद्रा में वित्तपोषण बढ़ाने, निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने और एआईआईबी की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करने के मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।’’

यह बैठक यहां आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई। शिखर सम्मेलन का समापन रविवार को होगा।

एआईआईबी की स्थापना 2016 में हुई थी। यह एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जो मुख्य रूप से अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण पर केंद्रित है।

भाषा

यासिर अजय

अजय