एसजेवीएन का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 224 करोड़ रुपये
एसजेवीएन का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 224 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 224.31 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने बुधवार को अपने तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।
एसजेवीएन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 148.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही में एसवीजेएन की कुल आय बढ़कर 1,124.47 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 760.76 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर बिना गारंटी वाले रेटिंग वाले, कर योग्य, विमोच्य, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 1,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।
एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 1.15 रुपये का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


