SKIMS India Launch: भारत में अब घर-घर पहुंचेगा किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड! रिलायंस के साथ मिलकर लॉन्च होगा फैशन का नया चैप्टर

SKIMS India Launch: किम कार्दाशियां के फैशन ब्रांड SKIMS ने भारत में कदम रख दिया है। कंपनी शुरुआत में दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर खोलेगी। इसके बाद देश के अन्य शहरों में विस्तार की योजना है। भारत में SKIMS के कारोबार को रिलायंस मैनेज करेगी और ब्रांड को आगे बढ़ाएगी।

SKIMS India Launch: भारत में अब घर-घर पहुंचेगा किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड! रिलायंस के साथ मिलकर लॉन्च होगा फैशन का नया चैप्टर

(SKIMS India Launch/ Image Credit: thestarletindia Instagram)

Modified Date: August 6, 2026 / 11:33 am IST
Published Date: August 6, 2026 11:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • किम कार्दाशियां का SKIMS ब्रांड भारत में करेगा एंट्री।
  • रिलायंस ब्रांड्स संभालेगी SKIMS का भारतीय कारोबार।
  • पहले दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे स्टोर।

नई दिल्ली: SKIMS India Launch: अमेरिकी रियलिटी स्टार और बिजनेसवुमन किम कार्दाशियां के लोकप्रिय शेपवियर ब्रांड SKIMS ने भारतीय बाजार में कदम (SKIMS India Launch) रखने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड(RBL) के साथ साझेदारी की है। RBL, रिलायंस रिटेल की प्रमुख सहायक कंपनी है। इस साझेदारी के तहक SKIMS सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर खोलेगा। इसके बाद कंपनी देश के अन्य बड़े शहरों में भी विस्तार करेगी।

ऑफलाइन स्टोर के साथ ऑनलाइन बिक्री भी शुरू होगी

भारत में SKIMS के स्टोर और ऑनलाइन कारोबार को रिलायंस ब्रांड्स (SKIMS India Launch) संभालेगी। यह पहली बार होगा जब SKIMS भारतीय ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट्स आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराएगा। कंपनी शुरुआत में अपने ऑफलाइन स्टोर के जरिए ग्राहकों तक पहुंचेगी और बाद में ऑनलाइन बिक्री का विस्तार भी करेगी। भारत को SKIMS अपने वैश्विक विस्तार की रणनीति में एक महत्वपूर्ण बाजार मान रहा है।

2019 में हुई थी SKIMS की शुरुआत

SKIMS की शुरुआत साल 2019 में किम कार्दाशियां और जेंस ग्रेडे ने मिलकर की थी। शुरुआत में यह ब्रांड महिलाओं के शेपवियर, अंडरगारमेंट्स और आरामदायक कपड़ों के लिए जाना जाता था। समय के साथ कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार किया और पुरुषों के कपड़े, लाउंजवियर और NikeSKIMS जैसे नए कलेक्शन भी लॉन्च किए। SKIMS अपने आरामदायक डिजाइन, बेहतर फिटिंग और अलग-अलग बॉडी टाइप के अनुसार बनाए गए कपड़ों के लिए लोकप्रिय है।

भारत के बढ़ते फैशन बाजार पर नजर

भारत में पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियम और इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स की मांग तेजी से बढ़ी है। युवा ग्राहक अब ऐसे कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए कई विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार में निवेश कर रही हैं। SKIMS भी भारत में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए इस अवसर का फायदा उठाना चाहता है।

ईशा अंबानी ने साझेदारी को बताया खास

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि SKIMS ने दुनिया में आराम और फैशन को लेकर लोगों की सोच बदली है। उन्होंने बताया कि यह ब्रांड भारत की नई पीढ़ी की पसंद से जुड़ा हुआ है जो फैशन के साथ आराम को भी महत्व देती है। रिलायंस को उम्मीद है कि SKIMS भारत में लंबे समय तक एक मजबूत फैशन ब्रांड के रूप में अपनी जगह बनाएगा।

 

किम कार्दशियन ने भारत को लेकर खुशी जताई

SKIMS की को-फाउंडर किम कार्दशियन ने भारत में लॉन्च (SKIMS India Launch) को लेकर खुशी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय ग्राहकों में ब्रांड को लेकर पहले से काफी रुचि देखने को मिली है। कंपनी का लक्ष्य ऐसे कपड़े उपलब्ध कराना है जिन्हें पहनकर लोग आरामदायक और आत्मविश्वास महसूस करें। अब SKIMS भारतीय बाजार में अपनी नई शुरुआत के लिए तैयार है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।