स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया, जेएसडब्ल्यू समूह रणनीतिक साझेदारी की संभावनाएं तलाशेंगे

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया, जेएसडब्ल्यू समूह रणनीतिक साझेदारी की संभावनाएं तलाशेंगे

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया, जेएसडब्ल्यू समूह रणनीतिक साझेदारी की संभावनाएं तलाशेंगे
Modified Date: September 10, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: September 10, 2026 7:06 pm IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनियों स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया और जेएसडब्ल्यू समूह ने भारत में रणनीतिक साझेदारी की संभावनाएं तलाशने के लिए एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने कहा कि प्रस्तावित सहयोग का उद्देश्य उत्पादों की पेशकश बढ़ाने, स्थानीयकरण को मजबूती देने तथा विनिर्माण और शोध एवं विकास (आरएंडडी) क्षमताओं को मजबूत करने के जरिये प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना है।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह साझेदारी दो पक्षों की संरचना पर आधारित होगी, जिसमें संयुक्त नियंत्रण, स्पष्ट रूप से परिभाषित भूमिकाएं और तेजी से प्रभावी निर्णय लेने में मदद करने वाली व्यवस्थाएं होंगी।’’

कंपनी के मुताबिक, गहन स्थानीयकरण और मंच के साझा इस्तेमाल से भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धी उत्पाद पेश करने, उत्पादन का पैमाना बढ़ाने और लाभप्रदता में सुधार करने में मदद मिलेगी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब फॉक्सवैगन समूह के लिए भारत का रणनीतिक महत्व बढ़ रहा है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने कहा कि भारत यूरोप से बाहर समूह के लिए तेजी से एक मजबूत आधार बन रहा है और पड़ोसी क्षेत्रों एवं संबद्ध बाजारों में संभावनाएं तलाशने के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है।

कंपनी ने कहा कि 2025 में समूह की भारत में घरेलू बिक्री मात्रा सालाना आधार पर करीब 36 प्रतिशत बढ़ी, जबकि स्कोडा ब्रांड की बिक्री भारत में दोगुनी हो गई। यह स्कोडा के सभी बाजारों में सालाना आधार पर सबसे मजबूत वृद्धि में से एक रही।

वाहन कंपनी ने कहा कि वह भारत की वृद्धि की संभावनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए कारोबार के नए अवसरों का लगातार मूल्यांकन कर रही है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में