स्काईवेज एयर सर्विसेज के आईपीओ को 71.25 गुना अभिदान
स्काईवेज एयर सर्विसेज के आईपीओ को 71.25 गुना अभिदान
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) हवाई मालढुलाई एवं लॉजिस्टिक कंपनी स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को 71.25 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 582.79 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2,95,83,600 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,10,79,10,700 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 139.69 गुना बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 87.24 गुना अभिदान मिला और खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 25.40 गुना बोलियां प्राप्त हुईं।
स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 174.5 करोड़ रुपये जुटाए।
आईपीओ में 2.89 करोड़ शेयरों तक का नया निर्गम और प्रवर्तकों व मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.33 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 131-138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, अतिरिक्त कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


